संजय दत्त का फोटो ले रहा था पपराजी, ऐक्टर ने देखा तो दे दी जादू की झप्पी

ऐक्टर संजय दत्त अपने मूडी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह मीडिया के सामने कैसे बर्ताव करेंगे इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ऐसे कई मौके आ चुके हैं जब संजय को पपराजीज से उलझते देखा गया है। हालांकि इस बार जो हुआ उसने एक पपराजी के सात ही कई लोगों को हैरान कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, संजय दत्त हाल ही में देर रात को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। जब वह बाहर आ रहे थे तो उनकी नजर एक पपराजी पर गई जो उनकी तस्वीरें ले रहा था।

संजय उसके पास गए और सवाल किया कि वह इतनी देर रात को वहां क्या कर रहा है। इस पर पपराजी ने जवाब दिया कि वह उन्हीं का इंतजार कर रहा था ताकि उनकी पिक्स ली जा सकें।

यह सुनते हुई संजय ने पपराजी को दोस्ताना अंदाज में कंधे से खींचा और गले लगा लिया। उन्होंने पपराजी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इस मोमेंट ने जहां पपराजी को खुश कर दिया तो वहीं वहां मौजूद कई लोगों को हैरान कर दिया।

आपको बता दें कि इस घटना के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी सामने आई है। इस दौरान के फोटोज और जानकारी मुंबई के एक फेमस पपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फैन्स भी संजय के इस कदम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कॉमेंट्स के जरिए ऐक्टर के 'डाउन टू अर्थ ऐटिट्यूड' की तारीफ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *