शिल्पा शेट्टी के घर आया नया मेहमान, बताया कैसे बचाई इसकी जान
नई दिल्ली
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा एक तोते के साथ खेल रही हैं। ये तोता, शिल्पा के साथ काफी फ्रेंडली दिख रहा है और उनके कंधे पर बड़े ही आराम से बैठा है। शिल्पा ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'हमें घर के पास पौपी मिला। हमें नहीं पता ये मेल है या फीमेल, लेकिन शुक्रवार रात मेरे स्टाफ ने इसे रेस्क्यू कर बचाया है। शायद ये अपने घोंसले से गिर गया था। मेरे गार्डन में एक बादाम का पेड़ है जिसपर एक घोंसला है, शायद वहीं से गिरा है। इसने उड़ने की कोशिश की, लेकिन ये उड़ नही सका।'
शिल्पा ने आगे लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे इस आत्मा को मैं जानती हूं और ये मुझसे बात करने की कोशिश कर रहा है। ये बहुत ही प्यारा है और जैसे ही ये ठीक हो जाएगा मैं इसे फ्री कर दूंगी।'
बता दें कि हाल ही में शिल्पा ने बेटे विवान का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। विवान अब 7 साल के हो चुके हैं।