विधानसभा अध्यक्ष के लिए कांग्रेस विधायक चरणदास महंत ने दाखिल किया नामांकन

रायपुर
 पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सक्ती सीट से कांग्रेस विधायक डॉ. चरणदास महंत ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। विधायक चरण दास महंत ने अपना नामांकन फार्म विधानसभा सचिव को सौंपा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह डॉ. महंत के प्रस्तावक बने। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे सहित, मंत्री शिव डहरिया समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे डॉ. चरणदास महंत को पांचवीं विधानसभा का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। दरअसल, कैबिनेट गठन के दौरान ही यह तय हो गया था। इसीलिए डॉ. महंत को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के दिन ही केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा अध्यक्ष की उनकी भूमिका तय कर दी थी।

खबरों के अनुसार दूसरे विपक्षी दल की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया जाएगा। ऐसे में डॉ. महंत निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *