विटमिन-डी की कमी के कारण, सेहत के लिए है खतरनाक

विटमिन-डी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। विटमिन-डी का मुख्य स्रोत सूर्य की किरणों का प्रकाश है। इसके अलावा कई खाने-पीने की चीजों से भी विटमिन-डी शरीर को मिलता है। विटमिन-डी शरीर में कैल्शियम तथा फॉस्फेट के अवशोषण को बढ़ाता है। जो लोग शारीरिक काम कम करते वे विटमिन-डी की कमी के अधिक शिकार होते है। विटमिन-डी की कमी से हमें कई तरह की बीमारियां घेर लेती है।

विटमिन-डी की कमी के कारणः
1- भोजन के जरिए जब हम पर्याप्त मात्रा में विटमिन-डी नहीं ले पाते हैं।
2- हमारा भोजन सही से विटमिन-डी अवशोषित नहीं कर पाता है।
3- शरीर को सूर्य की किरणों से मिलने वाली विटमिन-डी नहीं ले पाना।
4- जब लिवर और किडनी विटमिन-डी को सही परिवर्तन नहीं कर पाते हैं।
5- अन्य बीमारियों के लिए खाई जाने वाली दवाइयों के कारण से विटमिन-डी का परिवर्तन और अवशोषण नहीं हो पाता है।

विटमिन-डी की कमी से होने वाली बीमारियांः
1- अस्थमा और हार्ट अटैक
विटमिन-डी की कमी से शरीर में सूजन बढ़ने लगती है और अस्थमा की दिक्कत हो सकती है। विटमिन-डीशरीर में सूजन पैदा करने वाले प्रोटीन को फेफड़ों से दूर रखता है। इसके अलावा विटमिन-डी की कमी से ब्लड प्रेशर बढ़ने का और हार्ट अटैक होने की आशंका बनी रहती है।

2- कोलेस्ट्रॉल बनना
शरीर को धूप न मिलने के कारण विटमिन-डी बनाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल में बदल जाते हैं। जैसे ही हमारे शरीर में विटमिन-डी की मात्रा कम होती है वैसे ही इम्यून सिस्टम स्लो का करने लगता है। जिसके चलते सर्दी व जुकाम और संक्रमण जैसी बीमारियों की शिकायत बढ़ जाती है।

3- डायबिटीज का खतरा
विटमिन-डी की कमी से डायबीटीज होने का खतरा रहता है। मोटापे और विटमिन-डी की कमी अगर एक साथ हो जाए तो शरीर में डायबीटीज का खतरा और भी बढ़ जाता है।

4- एनीमिया का कारण
बच्‍चों में अधिक समय तक विटमिन-डी की कमी रहने से एनीमिया की बीमारी हो जाती है। इसके अलावा बड़ों में विटमिन-डी की कमी से एनीमिया होने का खतरा रहता है।

5- दिमाग पर असर
विटमिन-डी की कमी का असर दिमाग पर भी पड़ता है। दिमाग में केमिकल सेरोटोनिन तथा डोपामिन बनाने में विटमिन-डी की भूमिका होती है। स्वस्थ दिमाग के लिए विटमिन-डी का स्तर सही होना जरूरी है।

6- अन्य बीमारियों का खतरा
विटमिन-डी की कमी से कई बीमारियों के होने की आशंका बढ़ जाती है। विटमिन-डी की कमी से हो जाने से कैंसर, टीबी, हड्डियों में कमजोरी, दिल से जुड़े रोग, मांसपेशियों में कमजोरी, कैंसर जैसी बीमारियां जन्म लेती हैं। विटमिन-डी की कमी से मोटापा तेजी से बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *