विंग कमांडर के भारत आने पर एमपी के नेताओं ने ऐसे किया स्वागत

भोपाल
भारत के वीर सपूत विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान अपने वतन आ गए हैं।  वतन वापसी पर देश भर में खुशी का माहौल है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस मौक पर स्वागत किया है। उनके अलावा प्रदेश के सभी बड़े नेताओं ने उनके स्वागत में संदेश लिखे हैं। सीएम नाथ ने लिखा है कि  उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान सेना की हिरासत से छूटकर आज भारत लौटे भारतीय वायुसेना के जाबाँज विंग कमांडर अभिनंदन कुमार का आत्मीय अभिनंदन-स्वागत। पूरा देश आज उनकी सकुशल वापसी से प्रफुल्लित व उत्साहित है। समस्त देशवासी उनकी सकुशल भारत वापसी के लिये निरंतर दुआ कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी उनके स्वागत में ट्वीट किया है। 

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर कमांडर अभिनंदन की तस्वीर साझा कर लिखा, " भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान की सुरक्षित घर वापसी से पूरे देश में त्यौहार सा माहौल है। हमें भारत माँ के इस जाँबाज़ सपूत पर गर्व है।" 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने लिखा है कि विंग कमांडर अभिनन्दन आज सकुशल भारत लौट आये हैं। उनके चेहरे पर भारत लौटने की ख़ुशी तथा गर्व साफ़ झलक रहा है। मैं अभिनन्दन जी की वीरता को सलाम करता हूँ। अभिनन्दन जी, आपका सहृदय अभिनन्दन है। 

कांग्रेस सांसद और राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विट कर लिखा है कि साहसी विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की हिंदुस्तान वापसी प्रत्येक देशवासी के लिए खुशी के साथ ही गर्व और सम्मान वाली है। हमे अपने वीर सपूत पर नाज़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *