वास्तु से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

रोज़ाना हम आपको वास्तु से जुड़ी बहुत से बातें बताते हैं, जिनका मानव जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। आज हम आपके घर में उपयोग होने वाली बड़ी ही सामान्य चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं घर में उपयोग होने वाले डस्टबिन की। अब आप सोचेंगे कि आखिर घर में रखे डस्टबिन का वास्तु से क्या संबंध हो सकता है। तो आपको बता दें कि एेसा नहीं है, हमारे घर में पड़ी छोटी से छोटी चीज़ का वास्तु से गहरा संबंध होता है, जिनमें से डस्टबिन भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें। 

सबसे पहले आपको बता दें कि डस्टबिन के शब्दों को अगर तोड़कर देखा जाए तो डस्ट का मतलब होता है वारी यानि हमारे घर में जो धूल-मिट्टी होता है और बिन का मतलब होता है कलेक्शन होता है। इसका मतलब यह होता है कि यह हमारे घर की सारी नेगेेटिविटी को अपने अंदर समेटता है। इसलिए वास्तु विज्ञानियों का कहना है कि इसे रखने से पहले कुछ बातों को जान लेना बहुत ज़रूरी होता है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वह घर में कहीं भी डस्टबिन रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार एेसा करना ठीक नहीं माना जाता। 

कुछ घरों में देखा जाता है कि महिलाएं किचन जिसे घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, वहां डस्टबिन रख देती हैं, जो बिल्कुल ठीक नहीं माना जाता। आपको बता दें कि इससे घर में बहुत बड़-बड़े वास्तु दोष उत्पन्न होने का डर बना रहता है। वास्तु के अनुसार जिस घर का किचन साऊथ ईस्ट यानि दक्षिण पूर्व में हो तो वहां डस्टबिन रखने से महिलाओं की हेल्थ और पुरुषों की सेक्शुयल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। 

कहा जाता है अगर आपकी किचन में पड़ा डस्टबिन सड़ने लगे मतलब उसमें से गंदी बदबू आने लगे तो इसके बुरे प्रभाव के कारण पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा हो जाता है। तो अगर आपकी किचन में बड़ा डस्तबिन बदबू छोड़ने लगे तो समझ लीजिए कि आपके घर में वास्तु दोष पैदा हो रहे हैं। 

कहा जाता है कि गंदी बदबू से शुक्र पीड़ित हो जाता है और अगर शुक्र पीड़ित हो जाता है तो घर की महिलाएं बीमार पढ़ने लगती हैँ। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जब घर की महिला बीमार होती हैं तो उसकी नेगेटिव ऊर्जा उसके द्वारा बनाए जाने वाले पर पड़ती है। जिसे खाने के बाद घर के सदस्य मे भी नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। तो अगर आप किचन में डस्टबिन रख भी रहे हैं तो सी व्यवस्था की जाए कि किचन का जो साऊथ वेस्ट कोना है वहां एक ऐसा केबेनिट रखा जाए कि वह हमेशा बंद रहे, जिसे ज्यादा खोला न जाए ताकि किसी भी तरह की बदबू बाहर न आए। 

कुछ लोगों की आदत होती है वो घर के हर कमरे में डस्टबिन रखते हैं, देखा जाए तो सफाई के लिहाज़ ले इसे सही माना गया है। लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है वो अपन सिरहाने इसे रख लेते हैं, जो वास्तु के अनुसार कईं तरह की मुसीबतें पैदा कर देता है। इससे व्यक्ति की मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *