लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, अब इस नेता ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

भोपाल
लोकसभा चुनाव से पहले राजनैतिक पार्टियों में जबरदस्त तोड़फोड़ जारी है।  नेताओं द्वारा दल बदलने का सिलसिला तेजी से चल रहा है।बसपा के बाद अब बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।  छतरपुर के जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अमित पटेरिया कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। गुरुवार को बसपा के पूर्व विधायक बलवीर सिंह दंडोतिया ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।इससे पहले कई भाजपा नेता और बसपा-सपा के बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके है।अमित पटेरिया पहले भी कांग्रेस के युवा नेता रह चुके हैं।

पटेरिया का कहना है कि यह उनकी घर वापसी हो गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने के पहले पटैरिया कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। वे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के करीबी बनकर जिला उपाध्यक्ष पद तक पहुंचे और चुनाव के ठीक पहले उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया। उनके पिता पहले से कांग्रेसी हैं। वे भी जिला पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में ही थे।  लोकसभा चुनाव से पहले मौके की नजाकत को देखते हुए नेता लगातार दल बदल रहे है। हाल में दर्जनों नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके है। वही इस घटनाक्रम से बीजेपी और बसपा में जबरदस्त हड़कंप की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *