लड़कियों की Health के लिए बेहद उपयोगी है फेंगशुई की ये एक चीज़

आज के समय में वास्तु शास्त्र का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व है। वास्तु का असर घर के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में इन दोषों को दूर करने के लिए व्यक्ति बहुत मेहनत भी करता है। जिस तरह  वास्तु लोगों के बीच अपनी जगह बना चुका है, ठीक वैसे ही फेंगशुई, जिसे चीनी वास्तु भी कहा जाता है, वह भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहा है।

आज हम बात करेंगे फेंगशुई से जुड़े "वू लू" के बारे में। यह एक ऐसी उपयोगी वस्तु है जोकि आपके परिवार के सदस्यों खासकर लड़कियों के लिए बेहद उपयोगी है। इसका प्रयोग अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र के लिए किया जाता है। फेंगशुई के हिसाब से इसे अगर इंसान अपना ले तो उसके जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती हैं।  

यह देखने में एक प्रकार के लोटे की तरह होता है। प्राचीन चीनी सभ्यता में इसे कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के शव के साथ रखकर दफनाया जाता था। ये खासकर लड़कियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके साथ ही यह देखने में बहुत ही आकर्षक है, इसे मोती व अन्य सजावटी चीज़ों के साथ बनाया गया है।

यह मार्केट में कई रंगों में मिल जाता है। सिल्क के धागे में इसे बहुत खूबसूरती के साथ पिरोया गया है। आप चाहे तो इसका प्रयोग घर की साज-सजावट के लिए भी कर सकते हैं। क्योंकि यह घर की सुंदरता को बढ़ना में मदद करता है। लेकिन अगर इसे घर की बेटी के कमरे में लगाया जाए तो ओर भी बेहतर परिणाम आपको देखने को मिलेगा।

यदि आप इसे अपने लड़की के कमरे में उसके पलंग के आस-पास लगाते है, तो यह उसके स्वास्थ व सुरक्षा की दृष्टि से बहुत उपयोगी माना जाता है। फेंगशुई विशेषज्ञ बताते हैं कि वू लू से बेटी की प्रतिभा में निखार आएगा और करियर के प्रति उसकी एकाग्रता भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *