राशिफल 9 जून

मेष
कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। विदेशी व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। भाग्य 60% साथ देगा।

वृषभ
वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महत्त्वपूर्ण दस्तावेज आज बाहर न निकालने की गणेशजी की सलाह है। भाग्य 55% साथ देगा।

मिथुन
पूरा दिन मंगलमय बीतेगा, मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल तेजी से बढ़ेगा। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। भाग्य 70% साथ देगा।

कर्क
धन प्राप्ति का विशेष योग बन रहा है। आज आपको धन निवेश से भी लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें और ना ही लें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

सिंह
उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आर्थिक रूप से भी आपको लाभ होगा। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत हैं। भाग्य 89% साथ देगा।

कन्या
आज अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम मिलेगी जिससे निराश हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 65% साथ देगा।

तुला
आज दिन लाभप्रद रहेगा। कार्यों की पूर्णता, जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। उन्नतिदायक दिन रहेगा। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च हो सकता है। भाग्य 72% साथ देगा।

वृश्चिक
पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। कार्यों में रूचि और सफलता एवं नई योजना भरा दिन रहेगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। भाग्य 70% साथ देगा।

धनु
भाग्य आज आपका साथ देगा। अध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। आज का दिन आपके परिवार के लिए भी मंगलमय होगा। विदेश व्यापार से लाभ होगा। आपके हाथों धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

मकर
आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आज आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। बाईं आंख में तकलीफ और कर्ज की आशंका है। भाग्य 60% साथ देगा।

कुंभ
आज प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें। आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। अविवाहितों के विवाह के प्रसंग बनेंगे। जीवनसाथी और संतानों के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भाग्य 78% साथ देगा।

मीन
अचानक कोई शुभ समाचार या फिर रुका हुआ धन आज प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए उन्नतिदायक रहेगा। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय-सम्पत्ति के लिए भी दिन शुभ रहेगा। व्यापारियों को रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाया रहेगा। भाग्य 62% साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *