राशिफल 6 फरवरी

मेष:

आज कुंभ राशि में चंद्रमा का संचार होगा। मंगल भी मेष राशि में आ चुके हैं। देखिए दिन कैसा गुजरेगा आपका। बात करते हैं सबसे पहले मेष राशि की- दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन खर्च का योग है। नए लोगों से मित्रता होगी जिनसे भविष्य में आपको लाभ मिल सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हें मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। प्रवास और पर्यटन होगा।
वृषभ:

आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यवसायियों को कारोबार में आज लाभ मिल सकता है। करियर में पदोन्नति का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात होगी, आनंदित होंगे।
मिथुन:

आज मानसिकरुप से व्यग्रता और शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव हो सकता है। कार्य में उत्साह की कमी रहेगी। व्यावसायिक स्थल पर उच्चाधिकारी और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। व्यय अधिक होगा। संतानों के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें।

कर्क:

आज स्वास्थ्य नरम रहेगा, शारीरिक रूप से सुस्ती और मानसिक परेशानी होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहने का प्रयास करें। क्रोध पर काबू रखें। खर्च अधिक होगा। परिवारजनों के बीच में मतभेद न हो इसका ध्यान रखें। नए कार्यों का प्रारंभ हो सके तो टालें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे।
सिंह:

आज पति-पत्नी के बीच में तालमेल की कमी हो सकती है। आपको खुद की और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। सांसारिक तथा अन्य प्रश्नों के कारण मन उदास हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखिएगा। साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें।
कन्या:

व्यवसायिक क्षेत्र में आज यश मिलेगा। सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
तुला:

वैचारिक रूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी। अन्य व्यक्तियों के साथ संबंध में तालमेल बना रहेगा। चर्चा-विचार में आप प्रभाव जमा सकेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम कम मिल सकता है। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। खान-पान का ध्यान रखें, अपच की शिकायत हो सकती है। साहित्य लेखन में रुचि बढे़गी।
वृश्चिक:

स्नेहीजनों के साथ संबंध में सावधानी बरतें। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता के कारण मन व्यग्र रह सकता है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। पारिवारिक वातावरण कटु हो सकता है। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको सताएगी।
धनु:

प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिकरूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ समय आनंद पूर्वक बिताएंगे। आध्यात्मिकता का आनंद आपके जीवन में बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी।
मकर:

आज का दिन मिश्रित फलदायी है। परिजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होने से मन निराश होगा। निरर्थक खर्च होंगे। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को पढ़ाई में अरुचि हो सकती है। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे।
कुंभ:

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरपूर होगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करें।
मीन:

कोर्ट-कचहरी और स्थाई संपत्ति के मामलों से आज दूर रहें। कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ मतभेद हो सकता है। लाभ के चक्कर में नुकसान ना हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *