राशिफल 5 मई 2019

मेष:

आज आपकी यात्रा लाभप्रद और सुखद रहेगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ:

कार्य में विघ्न के बाद सफल होंगे। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है, घर और कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। मन अस्थिर रहेगा, यात्रा में असुविधा हो सकती है। मन अशांत रहेगा। गुरू मंत्र का जप करें।

मिथुन:

प्रभाव व कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे। यात्रा सुखद रहेगी व उन्नति के समाचार मिलेंगे। शत्रु निर्बल रहेंगे। जिन कार्यों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी।

कर्क:

जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का काम आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर ही निर्णय लें। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

सिंह:

मन में सकारात्मक विचार आएंगे जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी, शत्रु पक्ष निर्बल होगा, मित्रों-स्वजनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। दिन उत्साहवर्धक रहेगा।

कन्या:

यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, चीजों को खोने से बचाने का विशष ध्यान रखें, प्रिय वस्तु की हानि का योग है। कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है।

तुला:

आसपास की यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय कारक होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक:

शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। व्यस्तता बढ़ेगी, नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा, सक्रिय रहें। सुअवसर को हाथ से ना जाने दें।

धनु:

प्रेम में निराशा हाथ लगेगी एवं भविष्य की चिंता सताएगी, संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, मन दुविधा में रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय हो सके तो आज टाल दें।

मकर:

वाद-विवाद से बचें। अधिक काम और लाभ में कम की स्थिति बनी रहेगी, मन में निराशा उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। जोखिम वाले काम से आज दूर रहें।

कुंभ:

कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से खुशी मिलेगी। कोई पूर्वनिर्धारित काम सफलता पूर्वक पूरा हो सकता है।

मीन:

शुभाशुभ दोनों प्रकार के फल मिलेंगे जिससे दिन मिलाजुला रहेगा। संघर्ष का अंत सुखद रहेगा। विरोधी षड्यंत्र रचेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। शाम के समय मनोरंजन के पल निकाल पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *