राशिफल 30 दिसंबर 2018

मेष:

आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढे़गी। छोटे प्रवास की भी संभावना है। आज सेवा कार्य के लिए शुभ दिन है। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ:

वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे अवश्य बढ़ सकेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें। अभ्यास में रुचि बढेगी।

मिथुन:

आपका मन दुविधा में रहेगा। अधिक भावुकता मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेगें। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा। पारिवारिक और स्थायी संपत्ति के विषय में चर्चा न करने की गणेशजी की सलाह है। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित होगा।

कर्क:

आज भाईयों से लाभ होगा। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। संबंधो में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिकरूप से सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह:

विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आपको दुविधा में डालेंगे। परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढ़ता आएगी, जो आगे चलकर लाभदायी रहेगी। अधिक खर्च से बचिएगा। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी। दिन मध्यम रहेगा।

कन्या:

आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात आनंददायी रहेगी।

तुला:

क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, आंखो का ध्यान रखें। । कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखिएगा। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल देने वाला रहेगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों से भेंट होगी।

धनु:

आज का आपका दिन शुभ है। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार के कारण कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति की संभावना है।

मकर:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुड़ी प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। संतानो की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। व्यावसायिक रूप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा।

कुंभ:

आज मन में अनेक विचार आते रहेंगे परिणामस्वरुप मानसिक थकान का अनुभव होगा। क्रोध अधिक मात्रा में न हो इसका ध्यान रखिएगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। ध्यान और आध्यात्मिकता मन को शांति प्रदान करेंगे।

मीन:

आमोद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार एवं लेखकों को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में साझेदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। समाज में ख्याति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *