राशिफल 25 मई 2019

मेष:

आज चंद्रमा मकर उपरांत दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा।

आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग है। यात्रा मंगलमय रहेगी। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ पर विशेष रूप से ध्यान दें। दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। भाग्य 85% साथ देगा।

वृषभ:

आज भाग्य आपका साथ देगा। बीते दिन जिन लाभों से आप वंचित रह गए हैं, उन्हें पाने का समय आ गया है। धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में विघ्न आ सकता है। मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आरोग्य में सुधार होगा। भाग्य 82% साथ देगा।

मिथुन:

आज शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभालकर रखें, आज कोई चीज गुम हो सकती है। घर में परिजनों का आपके प्रति विरोध हो सकता है। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। भाग्य 42% साथ देगा।

कर्क:

पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी अथवा कोई प्रिय व्यक्ति आपका विशेष सहयोग देगा। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के व्यय हो सकता है। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। मध्याह्न के बाद परिजनों के लिए खर्च करने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

सिंह:

आज का दिन है बेहद खास, आज कुछ प्राप्ति का दिन है। रूका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही दे। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। भाग्य 75% साथ देगा।

कन्या:

आज प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन साथ देंगे। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेम भरे संबंधों को स्थापित कर सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। भाग्य 82% साथ देगा।

तुला:

आज सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं, कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज ना करें। प्रवास में विघ्न आ सकते हैं। भाग्य 55% साथ देगा।

वृश्चिक:

पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य 82% साथ देगा।

धनु:

शेयर आदि में सोच-समझकर ही निवेश करें, जहां एक सही निर्णय आपको मालामाल करेगा, वहीं एक गलत निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकता है। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। किसी के साथ अहम् की टक्कर न हो, ध्यान रखें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। भाग्य 62% साथ देगा।

मकर:

बीते दिनों के रूके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे, अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन। विदेश में स्थित स्नेहीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आपकी कार्य-योजना पूरी होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय में लाभ होगा। भाग्य 88% साथ देगा।

कुंभ:

मानसिक तनाव अनावश्यक खर्च दे सकता है। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, अतः आप किसी पर भरोसा न करें, केवल स्वयं पर भरोसा करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाग्य 64% साथ देगा।

मीन:

आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे। मनचाही मुराद पूरी होगी। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद पूर्वक समय गुजारेंगे।। व्यापार में साझेदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। भाग्य 84% साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *