राशिफल 25 अप्रैल

मेष:

आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा का इजाफा होगा। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहने वाली संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है।
वृषभ:

आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी। यात्रा हो सके तो आज टाल दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है। आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन शुभ है।
मिथुन:

अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। आय वृद्धि या प्रमोशन का समाचार मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी।

कर्क:

आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। उच्च पदाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त होगा।
सिंह:

कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन के कार्य पर खर्च होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है।
कन्या:

आज कोई नया कार्य न करें, जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर किसी वजह से आप हतोत्‍साहित हो सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें।
तुला:

पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा, कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें। आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्‍यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
वृश्चिक:

लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है।
धनु:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। व्यापारी लोग साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले, इसका ध्यान रखें।
मकर:

खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होगा। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। घर में सुख-शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। गणेशजी की कृपादृष्टि आप पर रहेगी।
कुंभ:

आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा। व्यर्थ विवाद या चर्चा में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मीन:

आज आपका सितारा अनुकूल है, लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन-मुलाकात होगी।– ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *