राशिफल 18 फरवरी

मेष:

आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। किसी के द्वारा आपकी भावना को झटका लगने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मकान या जमीन के दस्तावेज आज न करें। मानसिक व्यग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता, योग का सहारा लें। अभ्यास के लिए समय मध्यम है।
वृषभ:

आपके संवेदनशील विचार से आपका मन द्रवित हो सकता है। आज आपका मन खुश रहेगा। आप कल्पना शक्ति से सर्जनात्मक काम कर सकेंगे। परिजनों या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का मौका मिलेगा। कोई आकस्मिक कारण से प्रवास करना पड़ सकता है। पैसों के बारे ध्यान रखने से उसका आयोजन कर सकेंगे।
मिथुन:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में आप सफल होंगे। नौकरी में अधिकारियो की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। नौकरी-धंधे में अनुकूल वातावरण रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क:

आज आपके मन में प्यार एवं भावना छलक उठेंगे और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। दोस्त एवं संबंधी की ओर से गिफ्ट मिल सकता है। आप उनके साथ दिन अपना दिन खुशी से बिता सकेगें। प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के सहवास से आप रोमांचित रहेंगे। पत्नी के संग से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। आज मन भावनाओं से परेशान हो सकता है, जिससे आप उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करें, उसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। विदेश से समाचार मिलेंगे।
कन्या:

आपके लिए घर, परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्रों में लाभ होगा। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा। दांपत्य जीवन में आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए शुभ समय है। व्यापार के पैसे लेने के लिए प्रवास होगा। अविवाहितो के लिए जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी।
तुला:

आज नौकरी में प्रमोशन का योग दिख रहा है। अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। परिवार में उत्सव का उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढ़ेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद के दस्तावेज कर सकेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है।
वृश्चिक:

आपका आज का दिन अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन-साहित्य से जुड़ी प्रवृत्ति करेंगे। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करे। संतान से मतभेद ना खड़े हों। प्रवास की संभावना है। धनखर्च हो सकता है।
धनु:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। खाने-पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव हो सकता है। काम समय से पूरा करें। काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। नए काम की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन बेचैन एवं परेशान हो सकता है। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है।
मकर:

आज का दिन पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। दलाली, ब्याज, कमिशन में से मिलनेवाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। प्रेमियों के लिए आज अच्छा दिन है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा।
कुंभ:

वर्तमान समय में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। मायके की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। नौकरी में आपको साथियों का साथ सहयोग मिलेगा। तन एवं मन से आप प्रफुल्लिता का अनुभव करेंगे।
मीन:

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुक्ता एवं कामुकता रहेगी। स्त्री मित्रों से खर्च हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *