राशिफल 17 मार्च

मेष
गणेशजी के अनुसार, आज अधिक भावुक रह सकते हैं, जिस वजह से किसी की बातों से या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस भी पहुंच सकती है। आपको ग्लानि की अनुभूति भी हो सकती है। भोजन और नींद में अनियमितता रहने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। मन की शांति के लिए आध्यात्म ही उत्तम उपाय रहेगा। अचल संपत्ति के विषय में चर्चा टाल दें।

वृषभ
आपकी चिंताएं कम होने से आप काफी राहत का अनुभव कर सकते हैं। आज आप काफी भावुक और संवेदनशील रहेंगे। साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में आज आप योगदान कर सकेंगे। परिवार के सदस्य विशेषरूप से माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे। आज आपका पूरा दिन आनंद में बीतेगा।

मिथुन
आज शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित कार्य पूरे होने की संभावना है। जिससे आपको काफी प्रसन्नता होगी। आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां दूर होगी। नौकरी व्यवसाय में सहयोगियों से मदद मिलेगी। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा।

कर्क
आपके दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर बीतने की संभावना है। स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आर्थिक लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंद का अनुभव करेंगे।

सिंह
आज कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने में भलाई है। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है अन्यथा किसी के साथ तकरार हो सकती है। आज आप काफी भावुक रहेगें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। स्त्री वर्ग से संभलकर व्यवहार करें। गलतफहमी ना होने दें वरना नुकसान हो सकता है।

कन्या
विभिन्न क्षेत्रों में आप यश, कीर्ति और लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्यजीवन में आनंद प्राप्त होगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।

तुला
घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। कार्यालय में अधिकारी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। माता की तरफ से लाभ मिलेगा। सरकारी कार्यों में आज सफलता मिलने की संभावना है।

वृश्चिक
 शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकान और आलस का अनुभव कर सकते हैं। इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक हो सकता है। संतान के साथ मतभेद हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को आज स्थगित रखना ही लाभदायक रहेगा।

धनु
हो सके तो कोई नया कार्य शुरू करने से बचिए। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को आज के लिए टाल दें। अचानक ही कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। खर्च में वृद्धि हो सकती है।

मकर
 आज दैनिक कार्यों और मनोरंजन में समय बीत सकता है। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ अच्छा समय गुजर सकता है। प्रबल धन लाभ का योग है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि की आय से पैसे की भरमार रहेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ सकता है। कार्यों में सफलता के साथ स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

कुंभ
कार्य में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है। यश और कीर्ति मिलने की संभावना है। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरी-व्यापार स्थल पर सहयोगी सहायक रहेंगे। माता के परिवार की ओर से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। खर्च बढ़ने का अनुमान है। बीमार व्यक्ति की तबियत में सुधार आ सकता है।

मीन
आज आपकी कल्पनी शक्ति प्रबल रह सकती है। आज का दिन साहित्य सृजन के लिए उत्तम है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थी विद्याध्यन में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहने की संभावना है। पेट दर्द हो सकता है। मन में भय रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखें। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *