राशिफल 15 अगस्त 2019

मेष:

मेष राशि के जातक आज उर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। अधूरे कार्यों को पूरा कर पाएंगे। नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वरिष्ठजनों से सहयोग पाएंगे। भाग्य 77% तक साथ देगा।

वृषभ:

आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भाग्य 69% तक साथ देगा।

मिथुन:

दिन सावधानी से व्यतीत करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बेहतर होगा कि आज नए काम में हाथ ना डालें। वाद-विवाद वाले विषयों से दूर रहें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। धन व्यय होगा, खर्च के लिए तैयार रहें। भाग्य 49% तक साथ देगा।

कर्क:

आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। पार्टी, पिकनिक में शामिल हो सकते हैं। नए वस्त्र धारण कर सकते हैं। उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। उत्तम वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। भाग्य 90% तक साथ देगा।

सिंह:

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और उर्जा से भरपूर रहेंगे। आपके व्यापार में आज विस्तार का योग है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शाम का समय मनोरंजन और मित्रों के साथ बीतेगा। भाग्य 74% तक साथ देगा।

कन्या:

दिन की शुरुआत सुस्त रहेगी। बहुत सी योजनाओं पर काम करना चाहेंगे लेकिन दिन के अंत तक कई योजनाएं बनकर समाप्त हो जाएंगी। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। लेखन एवं रचनात्मक कार्यों के लिए दिन अच्छा है। भाग्य 67% तक साथ देगा।

तुला:

स्थायी संपत्ति, वाहन आदि खरीदने का योग बन रहा है। खरीद-फरोख्त में मामले में सावधानी बरतें। मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति चिंता हो सकती है। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होगी, सेहत का ध्यान रखें। भाग्य 59% तक साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपका मन उलझन में रहेगा। सुस्ती रहेगी जिससे कई महत्वपूर्ण काम आज टलते चले जाएंगे। मनोरंजन में शाम का समय गुजरेगा। खान-पान में संयम रखें। आज खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। भाग्य 66% तक साथ देगा।

धनु:

हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गवां सकते हैं। चतुराई और बातचीत की शैली से लाभ प्राप्त करेंगे। बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, जनसंपर्क का फायदा मिलेगा। भाग्य 57% तक साथ देगा।

मकर:

दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगी। परिवार और कार्यस्थल में सामंजस्य बना रहने से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी है। मित्रों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। भाग्य 92% तक साथ देगा।

कुंभ:

आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे विषय आ सकते हैं जिसको लेकर आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। मौज-मस्ती और खान-पान में दिन बीतेगा। वाणी पर संयम नहीं रखेंगे तो किसी से मनमुटाव हो सकता है। भाग्य 54 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग हैं। हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। भाग्य 95% तक साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *