राशिफल 14 फरवरी

मेष:

गणेशजी आज आपको आर्थिक मामलों और लेन-देन के मुद्दों में सचेत रहने की सलाह देते हैं। खाने-पीने में सावधानी रखें वरना आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज संभव है कि समय से भोजन भी न मिले। व्यर्थ में खर्च हो सकता है। घर में और अपने कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया अपनाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
वृषभ:

आज आपका दिन शुभ है। आज आप स्वस्थ रहेंगे और ताजगी का अनुभव करेंगे। आप अपनी कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में योजना बना सकेंगे और धन लाभ होने की भी संभावना है। आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं और आमोद-प्रमोद में आपका दिन बीतेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मिथुन:

आज वाणी और व्यवहार में सावधानी रखने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो, उसका ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है। आज आपके खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा ऐसा गणेशजी बताते हैं। नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। धन लाभ होने की संभावना है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी। विवाह योग्‍य युवक- युवतियों के लिए अच्‍छा समय है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह:

आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा दिखेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
कन्या:

आपका आज का दिन आनंददायक बीतेगा। आर्थिक लाभ होगा और विदेश में रहने वाले सगे-संबंधियों से समाचार प्राप्‍त होंगे। धार्मिक कार्य और धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च करेंगे। भाई- बहनों से लाभ होने की संभावना है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने के लिए अनुकूल अवसर मिलेंगे।
तुला:

आज गणेशजी आपको किसी भी नए काम का आरंभ नहीं करने की सलाह देते हैं। अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है जिससे आपको नुकसान हो सकता है। दोस्त के रूप में छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्‍थ्‍य का ख्याल रखें। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है।
वृश्चिक:

आज के दिन को आप पूरी तरह से आमोद-प्रमोद में बिताना पसंद करेंगे। दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान- सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। पत्नी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
धनु:

गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन शुभ साबित होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय आनंद में बीतेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालय में भी आपको पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।
मकर:

आज आप मानसिक रूप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे। आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज आप कोई भी महत्‍वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव हो सकता है। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। घर में बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है। विवाद में न उतरना हितकर है।
कुंभ:

अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण आज आप मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक रूप से मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। संपत्ति और वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
मीन:

आज का दिन महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है। विचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। दोस्तों या परिजनों के साथ किसी प्रवास पर जा सकते हैं। भाई- बहनों से लाभ होगा। कार्य की सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *