राशिफल 12 जून

मेष:

 

आज आपके शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। आज ग्रह बल आपके साथ हैं प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। भाग्य 85% साथ देगा।
वृषभ:

ग्रह-नक्षत्र संकेत देते हैं कि आज का दिन आपका मंगलमय बीतेगा। आज अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। छोटे से प्रवास पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भाग्य 89% साथ देगा।
मिथुन:

आज वाणी पर नियंत्रण आपको विजय दिलाएगा। अनजान लोगों से आप सतर्क रहकर मिलें। खरीद-फरोख्त से परहेज करें। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव के अवसर आ सकते हैं, सावधान रहना आवश्यक है। भाग्य 68% साथ देगा।

कर्क:

भाग्य की देवी आज आपको पूर्ण फल देने के लिए तत्पर है। बस कर्म करते जाइए, शुभ परिणाम आपको मिलते जाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य और यात्रा पर जाने से आनंद होगा। भाग्य 85% साथ देगा।
सिंह:

आत्म सम्मान से भरा दिन आज आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। सभी कार्य मन व इच्छा के अनुकूल होते देखकर आप आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है। छोटे से प्रवास पर भी जा सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य आपका 70% साथ देगा।
कन्या:

ग्रह-नक्षत्रों का संकेत आज आप आपके लिए धनदायक है। आज मनचाहा कार्य बनेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी, सफलता आपके साथ है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। नए कपड़ों की खरीदारी करेंगे। साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। भाग्य आज आपका 95% साथ देगा।
तुला:

आज बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, अतः सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। आज खर्च एवं निवेश सोच-समझकर ही करें। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी मुलाकात होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। भाग्य आज आपका 62% साथ देगा।
वृश्चिक:

व्यक्तिगत व्यापार में लाभ होगा। रुका हुआ धन आज प्राप्त होगा। आज ग्रह-नक्षत्र आपके पक्ष में रहेंगे। कार्य तीव्र गति से पकड़ेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन-मुलाकात का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता के क्षण व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। भाग्य आज आपका 72% साथ देगा।
धनु:

आज कई दिनों से चली आ रही उलझनें समाप्त होंगी। नई सोच नया विचार भाग्योदय कारक होगा। कर्मक्षेत्र में परिवर्तनदायक दिन है। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे। भाग्य आज आपका 78% साथ देगा।
मकर:

भाग्यबल के सहारे आज आपको मिलेगी कार्यों में सफलता। दूर की यात्रा के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जा सकते हैं। मागलिक प्रसंगों में उपस्थित हो सकते हैं। स्त्री मित्रों समेत जीवनसाथी और संतान से लाभ होगा। विवाहोत्सुक युवक- युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होने का योग है। प्रवास-पर्यटन होंगे। भाग्य आज आपका 78% साथ देगा।
कुंभ:

वाहन आज धीमी गति से चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज सोच-समझकर ही किसी पर भरोसा अथवा कार्य करें। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक रहेगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी। भाग्य आज आपका 82% साथ देगा।
मीन:

साझेदारी के व्यापार में अथवा मित्र से लाभ का योग है। अंजान व्यक्ति भी आपका आज मददगार साबित होगा क्योंकि आज भाग्य आपके साथ है। व्यवसाय में साझेदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी। भाग्य आज आपका 76% साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *