राशिफल 11 फरवरी

मेष:

आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है।
वृषभ:

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है। अनेक प्रकार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। स्नेहीजनों के साथ मतभेद संभव है। घर का माहौल खराब न हो, इसका ध्यान रखें। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक हो सकता है।
मिथुन:

व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियो की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में जीवनसाथी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करनेवालों के लिए प्रमोशन का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता से लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह:

आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीत सकता है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। पेट से संबंधित दर्द से परेशानी हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, शुभ समाचार मिलेगा। नकारात्मक विचारों दूर रहें। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है।
कन्या:

खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। वाणी पर भी संयम बरतें। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।
तुला:

आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेष रूप से ले सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आनंद और उल्लास में बिताएंगें। व्यापारीगण व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है।
वृश्चिक:

पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब रहेगा। तन, चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा।
धनु:

आज का दिन मिश्रित फलदायी है। पेट से संबंधित बीमारियों की समस्या हो सकती है। असमंजस जैसी स्थिति के कारण कोई भी महत्‍वपूर्ण निर्णय आज न लें। साहित्य या अन्य किसी रचनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। मन में कोई भ्रम न रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर:

आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा हो सकता है। स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। मानहानि एवं धनहानि से बचने का प्रयास करें। आभूषण, आमोद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है।
कुंभ:

मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा। मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे प्रवास की संभावना है।
मीन:

आज दिन मध्यम फलदायी होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। किसी से वाद-विवाद या झगड़े को संभव हो तो टाल दें। खान-पान पर संयम रखें। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *