राशिफल 10 अप्रैल

मेष:

रुका धन मिलेगा। प्रयास करने से आज सभी कार्य बनेंगे। साथ ही यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग है।
वृषभ:

आज कार्य पूरा होने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। नए मार्ग खुलेंगे। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा।
मिथुन:

कार्यों में बाधा का योग बन रहा है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें, इरादों में मजबूती से उन्नति का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल है। सुख यात्रा का योग है। साथ ही सफलता का समाचार मिलेगा। पुरस्कार या फिर किसी से आज आपको भेंट मिलने का योग है।
सिंह:

कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या:

आज भाग्य का साथ आपको सफलता दिलाएगा, विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार कुशलता व शांत रहकर कार्य करें तरक्‍की मिलेगी।
तुला:

व्यर्थ का वाद-विवाद करने से बचें। अन्‍यथा वातावरण अशां‍त हो सकता है। सोच-समझकर ही यात्रा पर जाएं। ईश्‍वर की अराधना से आपको हर परिस्थिति से लड़ने का साहस मिलेगा।
वृश्चिक:

आपका प्रयास रंग लाएगा, शुभ समाचार मिलेगा, नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे, अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे।
धनु:

धन लाभ, मनोकामना पूर्ति, शुभ दिन, मंगलमय यात्रा, अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। थोड़े से ही प्रयासों से यश मिलेगा।
मकर:

साझेदारी में कम लाभ मिलने की आशंका है। रिश्‍तों में वाणी-माधुर्य बनाए रखें। विवाद से बचने का प्रयास करें।
कुंभ:

आज के दिन सोच-समझकर ही यात्रा पर जाएं। साधु-संतों का आर्शीवाद लें, जीवन में प्रशस्ति का मार्ग खुलेगा।
मीन:

यात्रा से लाभ होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता, लाभ, अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी, विरोधी निर्बल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *