राशिफल 10 अगस्त

मेष:

मेष राशि वाले आज मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं। किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी बरतें। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध बढ़ेगा, संयम रखें। भाग्य 53% साथ देगा।
वृषभ:

आज आपका प्रयास रंग लाएगा और शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहने वाली संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य 92% साथ देगा।
मिथुन:

आज का दिन आपके लिए मंगलकारी होगा। कहीं से आपको धन लाभ मिल सकता है। मंगलमय यात्रा होगी और अचानक लाभ से मन प्रसन्न हो जाएगा। अल्प प्रयासों से यश प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन शुभ और उन्नति वाला है। भाग्य 85% साथ देगा।

कर्क:

साझेदारी के काम में लाभ ना के बराबर हो सकता है। अपने परायों की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य का पूरी तरह ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग हैं। महत्वपूर्ण काम अपने हाथों से करें। भाग्य 65% साथ देगा।
सिंह:

ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है। महत्वपूर्ण कार्यों को आज हो सके तो टाल दें। अप्रिय समाचार मिलने से मानसिक कष्ट होगा। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। भाग्य 49% साथ देगा।
कन्या:

आज आपको यात्रा से लाभ होगा। उर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी जिससे कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मनोनुकूल लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। अधिकारी वर्गों से सहायता मिलेगी और विरोधी निर्बल रहेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। भाग्य 72% साथ देगा।
तुला:

आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। यश और मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि एवं कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
वृश्चिक:

आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नए संपर्कों से लाभ प्राप्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शेयर में धन का निवेश कर सकते हैं। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। भाग्य 75% साथ देगा।
धनु:

कार्यों में बाधा का योग है। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का बुद्धिमानी से सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। आज किसी को उधार न दें क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। भाग्य 78% साथ देगा।
मकर:

यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा उपहार मिलने की खुशी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। व्यापारी लोग साझेदारों के साथ समझदारी से काम करें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले, इसका ध्यान रखें। भाग्य 65% साथ देगा।
कुंभ:

कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, व्यस्त रहेंगे। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं, सावधान रहें। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर उलझन हो सकती है। भाग्य 58% साथ देगा।
मीन:

भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। व्यवहार कुशलता व शांत रहकर कार्य करें तो सफलता मिलेगी। उन्नति का अवसर मिलेगा। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा। निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। भाग्य 72% साथ देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *