राशिफल 03 जून

मेष:

आज धन प्राप्ति के विशेष योग हैं लेकिन वाणी पर संयम बनाए रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। इसके अलावा घर-परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने का भी योग बन रहा है। भाग्‍य 89 फीसदी आपके ऊपर मेहरबान है।
वृषभ:

नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव ना हो, ध्यान रखें। ईश्वर की आराधना, जाप आपको आध्यात्मिकता और शांति का अनुभव कराएंगे। भाग्‍य 85 फीसदी आपके ऊपर मेहरबान रहेगा।
मिथुन:

खर्च और कर्ज आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें, कार्यों में समस्‍याएं आ सकती हैं। हालांकि व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। आर्थिक लाभ का योग है। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। तीर्थ यात्रा का योग है। भाग्‍य 87 फीसदी साथ है।

कर्क:

आज का दिन मंगलमय बीतेगा, विशेष लाभ का योग बन रहा है। कार्यों की पूर्णता के आसार हैं। आज के दिन जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आ सकता है। ख्‍याल रखें कि कार्यालय में अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, ध्यान रखें। संभव हो तो प्रवास टाल दें। भाग्‍य 82 फीसदी साथ है।
सिंह:

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-मस्‍ती के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी की भी संभावना है। साझेदारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो ईश्‍वर का नाम लेकर कर सकते हैं, लाभ का योग बन रहा है। विदेश यात्रा के भी योग हैं। परिवार में किसी के साथ बहस न करें अन्‍यथा रिश्‍तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष से थोड़ी नाराजगी होने की आशंका है लेकिन शाम तक सबकुछ सामान्‍य हो जाएगा। भाग्‍य 74फीसदी साथ है।
कन्या:

अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है तत्पर है। नए अवसर सामने आएंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ होगा। नए मित्र भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे। मांगलिक अवसरों में जाने का भी प्रबल योग है। संतान और पत्नी की तरफ से शाम तक कोई शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ होगा। भाग्‍य 95 फीसदी आपके साथ है।
तुला:

आज दूर की यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्‍यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। किसी को उधार देने से बचें। यह धन डूबने का योग है। किसी भूमि या भवन में निवेश करना हो तो सारे कागजात जरूर जांच परख लें अन्‍यथा मुश्किलें आ सकती हैं। दांपत्‍य जीवन में वाद-विवाद से बचें। शिक्षा संबंधी प्रतियोगिताओं में अभी और मेहनत करने की जरूरत है। भाग्‍य 65सदी आपके साथ है।
वृश्चिक:

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्त्रियों के दांपत्‍य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। संतान संबंधी किसी शुभ समाचार के मिलने के संकेत हैं। नौकरी के लिए कोई इंटरव्‍यू देने जाना है तो आज का दिन शुभ है। आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा आज कोई प्रिय व्‍यक्ति आपके लिए तमाम नए अवसर लेकर आएगा। जिससे आपको धनलाभ होगा। आज आप चाहें तो शेयर में भी निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। भाग्‍य 93फीसदी साथ है।
धनु:

उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन मिलेगा। आज आपके शत्रु पराजित होंगे। किसी से कोई बड़ा प्रॉजक्‍ट भी मिल सकता है। लेकिन ध्‍यान रखें कि जल्‍दबाजी में कोई निर्णय न लें। किसी यात्रा पर जानें से आपको लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ रिश्‍तों में मधुरता बढ़ेगी। शाम तक किसी से उपहार प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्‍या का आज अंत हो सकता है। ईश्‍वर का स्‍मरण करते रहें आपके लिए सब शुभ ही होगा। भाग्‍य 95फीसदी साथ है।
मकर:

आज के दिन किसी से पैसे का लेन-देन न करें। खर्च में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। ध्‍यान रखें कि किसी के साथ गलतफहमी ना हो। वाणी में माधुर्य बनाए रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। मनोरंजन कार्य में कुछ ज्‍यादा ही समय व्यतीत होगा। भाग्‍य 68फीसदी साथ है।
कुंभ:

पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश आपको लाभदायक साबित होंगे। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। भाग्‍य 62फीसदी साथ है।
मीन:

आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के चलते आज आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा आज आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *