राशिफल 02 जून

मेष
आज के दिन आपके सभी आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे। विदेश जाने का प्रबल योग है। ग्रहों के योग से आज ध‍न निवेश के लिए भी शुभ दिन है। आज के लिए तय किए गए सभी कार्य पूरे होंगे। आय अथवा धन निवेश के लिए दिन शुभ है। परिवार में भी एक-दूसरे के प्रति सम्‍मान और प्रेम में वृद्धि होगी। शाम तक किसी सुखद यात्रा का योग है। भाग्‍य 99 फीसदी आप पर मेहरबान है।

वृषभ
काफी दिनों से मन में बसी प्रिय वस्‍तु की ख्‍वाहिश आज पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। व्‍यवसाय में किसी नए कार्य को शुरू करने का योग है। लेकिन ख्‍याल रखें कि किसी को उधार देने की स्थिति आए तो सोच-समझकर ही दें। अन्‍यथा नुकसान होने की आशंका है। किसी तीर्थयात्रा पर जाने का योग बन रहा है। भाग्‍य का साथ 95फीसदी आपके साथ है।

मिथुन
आज आपको मन लगाकर काम करने की आवश्‍यकता है। अन्‍यथा मन की व्‍याकुलता बढ़ेगी। आज खानपान का ख्‍याल रखें, सेहत खराब हो सकती है। भूमि- मकान में निवेश करना हो तो जल्‍दबाजी में निर्णय न लें। सभी पक्षों और कागजातों को जांच परखकर ही कोई कदम आगे बढ़ाएं। अत्‍यधिक खर्च करने से बचें। रिश्‍तों में खटास पैदा हो सकती है। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। भाग्‍य 86फीसदी आपके साथ है।

कर्क
आज के दिन मां लक्ष्‍मी की आपके ऊपर विशेष कृपा रहेगी। सभी उच्‍च‍ाधिकारियों का सहयोग मिलने का योग है। इससे भविष्‍य में आपके लिए शुभअवसर सामने आएंगे। मित्रों- सहयोगियों से लाभ मिलेगा। परिवार में किसी के साथ भी वाद-विवाद न करें। गलतफहमी का शिकार होने से बचें। अन्‍यथा रिश्‍तों में दरार आ सकती है। आज के दिन भाग्‍य 78फीसदी आपके साथ रहेगा।

सिंह
आज के दिन मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। इसके अलावा आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और उच्च पद की प्राप्ति का प्रबल योग है। आज के दिन कार्य की व्यस्तता में दिन बीतेगा। व्‍यवसाय संबंधी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। विवाह संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्‍य 89फीसदी आपके ऊपर मेहरबान है।

कन्या
नौकरी की दिशा में चल रहे सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। आज धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। शाम तक किसी समारोह में जाने का योग है। शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयासों में सफलता पाने के लिए आज आपको कुछ ज्‍यादा ही मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आप प्रयासरत रहें, सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के सदस्‍यों से उपहार मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य 88फीसदी आपके साथ रहेगा।

तुला
आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ी फीकी रहेगी। लेकिन दिन ढलते-ढलते आपके लिए स्थितियां थोड़ी बेहतर होंगी। वाहन को लेकर आज सावधानी बरतने की आवश्‍यकता है। अन्‍यथा चोट-चपेट की संभावना है। दांपत्‍य जीवन में खटास आने का योग है। ऐसे में जरूरी है कि एक-दूसरे की बातों को ध्‍यानपूर्वक सुनकर ही किसी तरह का निर्णय लिया जाए। इसके अलावा आज के दिन किसी भी लोहे की वस्‍तु की खरीदारी न करें अन्‍यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाग्‍य 70फीसदी आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक
आज के दिन जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। किसी सुखद यात्रा पर भी जाने का योग है। मित्रों के साथ आज का दिन मनोरंजन पूर्वक बीतेगा। शाम तक किसी समारोह में जाने से और मन प्रसन्‍न रहेगा। अचानक धनलाभ का योग है। नौकरी में आपको कुछ और कार्यभार दिए जा सकते हैं। जिनसे भविष्‍य में आपको लाभ होगा। आज के दिन भाग्‍य 67फीसदी आपके साथ रहेगा।

धनु
सौभाग्‍य योग आपके ऊपर मेहरबान होने से आपके मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपके विरोधी भी परास्‍त होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। अचानक से कहीं शुभ सूचना मिलेगी। ससुराल पक्ष में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का योग है। माता पक्ष से उपहार मिलने का प्रबल योग है। किसी नए प्रॉजक्‍ट में भी धन खर्च हो सकता है। भाग्‍य 89फीसदी आपके ऊपर मेहरबान है।

मकर
आज आपका मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। आपके स्वभाव में प्रेम-भाव में वृद्धि होगी। रिश्‍तों के प्रति आपके सख्‍त रवैये में भी नरमी आएगी। इससे शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने का योग है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। वह जिस भी क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उन्‍हें सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्‍य 79 फीसदी आपके साथ है।

कुंभ
आज के दिन किसी के साथ भी वाद-विवाद में न पड़े। माता और घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। अन्‍यथा सेहत बिगड़ सकती है। किसी यात्रा पर जाने से पहले सोच-विचार लें। अन्‍यथा आज धनहानि का भी योग है। इसके अलावा संतान संबंधी कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पत्‍नी से वार्ता करते समय वाणी में माधुर्य बनाए रखें। भाग्‍य 64फीसदी आपके साथ रहेगा।

मीन
आज के दिन मन बेवजह ही परेशान रहेगा। किसी भी बात को लेकर चिंता बनी ही रहेगी। पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। आज के दिन ख्‍याल रखें कि स्थिति कैसी भी आए लेकिन आपको संयम बना रखने की आवश्‍यकता है। भाग्‍य आपके साथ 86फीसदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *