राशिफल : मिथुन और धनु राशि में शुभ योग, क्या कहते हैं आपके सितारे

 
मेष:
आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से साझेदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। व्यापार में फायदा होगा।

वृषभ:

आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आमोद-प्रमोद और प्रवास-पर्यटन का अवसर प्राप्त होगा। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। तबीयत का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। आंख में पीड़ा हो सकती है। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे।

मिथुन:
आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा। उत्तम भोजन और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क:

आज स्वस्थता का अभाव रहेगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी का अनुभव हो सकता है। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद हो सकता है। मानहानि न हो, उसका ध्यान रखें। स्त्री वर्ग तथा पानी से कोई मुसीबत खड़ी होने की आशंका है। पैसे खर्च होंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा।

सिंह:
आज तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्य वृद्धि के लिए अवसर सामने आएगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगी। प्रेमपूर्ण संबंध की गहनता का परिचय होगा। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। बौद्धिक चर्चा के दौरान विवाद से बचने की गणेशजी की सलाह है। प्रवास की संभावना है। आयात-निर्यात के व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

तुला:

आज अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे। साझेदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा।

वृश्चिक:
आज आपके विदेश में बसनेवाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। ऑफिस में स्त्री वर्ग से लाभ होने की संभावना है।

धनु:
प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आर्थिक, सामाजिक और परिजनों दृष्टि से आज लाभ का दिन है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। वैवाहिक योग है। मांगलिक कार्य होंगे। उत्तम भोजन मिलने की संभावना है।

मकर:

व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के संबंध में दौड़ धूप बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों, संबंधियों से लाभ होगा।

कुंभ:
आज आप अपने आपको अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं, परंतु मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से बचकर रहें। प्रतिस्पर्धियों के साथ दलीलों में उतरना उचित नहीं है। मौज-शौक के पीछे विशेष खर्च हो सकता है। यात्रा का योग है।

मीन:
आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारीवर्ग के पीछे रुके हुए पैसे मिलेंगे। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेगा। अनैतिक कामवृत्ति मुसीबत में डाल सकती है। आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको गलत रास्ते पर जाने से रोकेंगे।(राशिफल स्रोत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *