राजधानी मे साध्वी प्रज्ञा ने रोड शो कर किया जनसंपर्क
भोपाल
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज भोपाल के पुराने शहर में मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जनसंपर्क किया। इस दौरान वे रोड शो भी हुआ। साध्वी प्रज्ञा के जनसंपर्क के दौरान बरखेड़ी, पुल पातरा इलाके में लोगों के मकान में भगवा झंडे लहराए।
आचार संहिता लागू होने के चलते साध्वी के प्रचार की प्रशासन द्वारा वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही है। इसके पहले साध्वी प्रज्ञा ने सेना के नाम का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में करने पर कहा कि इसमें आचार संहिता के उल्लंघन जैसी कोई बात नहीं कही गई है।