रसल की आंधी में उड़े सनराइजर्स, 6 विकेट से जीता KKR

कोलकाता 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें एडिशन का दूसरा मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। नीतीश राणा की फिफ्टी के बाद आंद्रे रसल ने मैच में आंधी उठा दी और KKR को 6 विकेट से यहां जीत दिलाई। मात्र 19 बॉल की अपनी इस पारी में रसल ने 4 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 49 रन जड़ दिए। उनकी यह पारी मैच में निर्णायक साबित हुई। इससे पहले 182 रन की चुनौती लेकर उतरी KKR की टीम के लिए क्रिस लिन और नीतीश राणा की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। लेकिन क्रिस लिन (7) जल्दी ही पविलियन लौट गए। इसके बाद नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा (35) ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर 80 रन जोड़े।

20वां ओवर: शाकिब अल हसन 
19.3 ओवर: सिक्स! गिल का दूसरा छक्का और मैच जीता KKR 
19.2 ओवर: सिक्स! इस बार शुभमन गिल के बैट से 
जीत के लिए 13 रन की दरकार 

19वां ओवर: भुवनेश्वर कुमार 
18.5 ओवर: सिक्सर! कमाल की बैटिंग रसल द्वारा। भुवी के इस ओवर को धो डाला। एक्स्ट्रा कवर्स पर ओवर का दूसरा छक्का 
18.3 ओवर: चौका! एक बार फिर तेजी से घुमाया लॉन्ग ऑफ में गेंद। मिड विकेट के फील्डर ने प्रयास जरूर किया लेकिन कोई मौका नहीं। 
18.2 ओवर: सिक्सर! रसल का अंदाज बदला। गेंद ऊंची ऊंची और ऊंची। दर्शक दीर्घा में 6 रन। 
18.1 ओवर: चौका! भुवी की गेंद पर शानदार चौका 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *