मुख्तार अब्बास नकवी बोले- भारत को कंट्रैक्ट वाले नहीं, परमानेंट पीएम चाहिए

 कोलकाता।
 
केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि देश परमानेंट और निर्णय लेनेवाला प्रधानमंत्री चाहता है न कि कंट्रैक्चुअल। विपक्षी एकता पर निशाना साधते हुए नकवी ने कहा- “देश कंट्रैक्चुअल प्रधानंत्री चाहता है, जहां पर कुछ छह महीनों के लिए प्रधानमंत्री और कुछ अन्य अगले छह महीने के लिए प्रधानमंत्री होंगे।”

नकवी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जनता को कड़े और फैसले लेनेवाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा- देश ‘जुगाड़’ या ‘जोड़तोड़ की सरकार’ नहीं चाहता है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा- जनता उन विकास कार्यों पर वोट करेगी जो पिछले पांच वर्षों के दौरान किए गए हैं।

विपक्षी गठबंधन की एकजुटता पर मजाक उठाते हुए नकवी ने आगे कहा- "चुनाव के बाद ज्यादातर विपक्षी पार्टियां अपनी पहचान खो देंगी। वे सभी अपनी वजूद की लड़ाई लड़ रही हैं।"
 

छठे चरण में 12 मई को इन 59 सीटों पर होंगे चुनाव-
बिहार: 8 सीट
हरियाणा: 10 सीट
झारखंड: 4 सीट
मध्य-प्रदेश: 8 सीट
उत्तर प्रदेश: 14 सीट
पश्चिम-बंगाल: 8 सीट
दिल्ली: 7 सीट

उत्तर प्रदेश (14 सीट)
फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, भदोही, मछलीशहर
बिहार (8 सीट)
पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, वाल्मीकिनगर, महाराजगंज, पश्चिमी चंपारण
पश्चिम बंगाल (8 सीट)
झारग्राम, मेदिनीपुर, तामलुक, कांति, घाटल, विष्णुपुर, पूर्णिया, बांकुरा

ये भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा ने किया मतदान, दिग्विजय खुद के लिए नहीं डाल पाएंगे वोट
मध्य प्रदेश (8 सीट)
गुना, सागर, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल
दिल्ली (7 सीट)
पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व दिल्ली,, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्चिनम दिल्लीम, पश्चििम दिल्ली 
झारखंड (4 सीट)
धनबाद, सिंहभूम, जमशेदपुर, गिरीडीह 
हरियाणा (10 सीट)
अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़, हिसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *