मिशेल ओबामा बनीं US की सबसे पसंदीदा महिला 

 न्यूयॉर्क
 अमेरिका पूर्व प्रथम महिला और पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की पत्‍नी मिशेल ओबामा अब अमेरिका की सबसे लोकप्रिय महिला हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने एक और पूर्व फर्स्‍ट लेडी हिलेरी क्लिंटन से यह मुकाम छीन लिया है। हिलेरी पिछले 17 वर्षों से ऐसी महिला बनी हुई थीं जिन्‍हें अमेरिकियों ने सबसे ज्‍यादा पसंद किया था। लेकिन अब लगता है कि हिलेरी के लिए लोगों में क्रेज खत्‍म होता जा रहा है और मिशेल की दिवानगी बढ़ती जा रही है। गैलप पोल के नतीजों में इस बात की पुष्टि हुई है जिसके नतीजे गुरुवार को जारी किए गए हैं। गैलप इंटरनेशनल की ओर से जारी की गई सबसे ज्यादा सराहे गए अमेरिकियों की लिस्ट में इस बार हिलेरी क्लिंटन पीेछे रह गई है  वहीं इस लिस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा लगातार 11वें साल सबसे ज्यादा सराहे गए अमेरिकी पुरुष रहे।वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान पाया। यह सर्वे 3 से 12 दिसंबर के बीच किया गया और इस सर्वे में सिर्फ 4 परसेंट तक की गलती होने की संभावना है।
 
11 वर्षों से बराक ओबामा नंबर वन 
वहीं बराक ओबामा लगातार 11वें वर्ष सबसे ज्‍यादा पसंद किए जाने वाले व्‍यक्ति बने हुए हैं। राष्‍ट्रपति पद से जाने के दो वर्ष बाद भी उनके लिए लोगों का प्‍यार कम नहीं हो रहा है। वहीं राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को लगातार चौथे वर्ष सर्वे में लोकप्रियता के मामले में दूसरा स्‍थान हासिल हुआ है। गैलप सन् 1946 से हर वर्ष यह पोल कराता आ रहा है और सिर्फ साल 1976 में ही पोल नहीं हो पाया था। सर्वे में शामिल 1,025 अमेरिकी नागरिकों में से 15 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे मिशेल को सबसे ज्‍यादा पसंद करते हैं। मिशेल इस समय अपनी पहली किताब 'बीकमिंग' के प्रमोशनल टूर में बिजी हैं।
 
1946 से जारी होती है ये लिस्ट
इस लिस्ट को जनता के वोटों के जरिए तैयार किया जाता है। गैलप इसके लिए हर साल वोटिंग कराता है। 1946 से ही यह लिस्ट जारी की जा रही है। केवल एक बार, साल 1976 में इसे जारी नहीं किया गया था। इस पोल में भाग लेने वाले 1,025 अमेरिकियों में से 15 फीसदी ने कहा कि वे जिस अमेरिकी महिला की सबसे ज्यादा सराहना करते हैं वे मिशेल ओबामा हैं, जो कि वर्तमान में टूर पर हैं और अपनी किताब 'बिकमिंग' के प्रचार में व्यस्त हैं। टॉक शो होस्ट ओपरा विन्फ्रे को इस लिस्ट में 5 फीसदी वोटों के साथ हिलेरी क्लिंटन के साथ ही दूसरा स्थान मिला है। इस लिस्ट में वर्तमान फर्स्ट लेडी मिलानिया ट्रंप को 4 फीसदी वोट ही मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *