माॅम करीना संग एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पाॅट हुए तैमूर

मुंबई
तैमूर अली खान बॉलिवुड के सबसे फेमस स्टारकिड हैं। काफी दिनों से विदेशों में छुट्टियां बिता रहे तैमूर मॉम करीना के साथ इंडिया वापस आ गए हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनके विडियोज वायरल होते रहते हैं। फैंस और मीडिया दोनों ही तैमूर की एक झलक पाने के लिए परेशान रहते हैं। 

हालांकि पिछले कुछ दिनों से तैमूर की फोटोज सामने नहीं आ पा रही थीं। वापस आते ही मीडिया ने उनको एयरपोर्ट पर उनको कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। तैमूर लाल रंग के जॉगर्स सूट में बेहद क्यूट लग रहे थे। करीना कपूर खान मरुन कलर के लेदर जैकेट, ब्लैक सनग्लासेज और ब्लैक बूट्स में कूल और स्टाइलिश लुक में नजर आईं। इन फोटोज में तैमूर और करीना काफी एनर्जेटिक लग रहे हैं। 

दरअसल तैमूर अपने ममी-पापा के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए पेरिस गए हुए थे। वहां से इन तीनों की फोटोज भी सामने आईं थीं। इससे पहले सैफ अली खान और करीना कपूर ने तैमूर का बर्थडे स्विटजरलैंड में सेलिब्रेट किया था। वहीं से ये लोग पेरिस चले गए थे। पेरिस की बर्फीली वादियों में मस्ती करते हुए तैमूर की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर दिखी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *