महिला की आंख में मधुमक्खियों का कब्जा, जानिए फिर क्या हुआ

अक्सर हमसभी ने मधुमक्खियों के छत्तों को पेड़ पर या घर के किसी कोने में देखा होगा, लेकिन क्या कभी सुना या देखा कि मधुमक्खियों ने एक महिला की आंख में घर बना लिया है। जी हां, यही सच है। ताइवान में ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखने के बाद डॉक्टर्स भी हैरान हो गए हैं। 

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, काम करने के दौरान एक महिला की आंख में अचानक कोई चीज चली गई, उसके बाद से लगातार उसकी आंखों से आंसू आने लगे और सूजन आ गई। जब आंखों से पानी आना बंद नहीं हुआ तो महिला डॉक्टर के पास पहुंची। 

टेस्ट के बाद डॉक्टरों को महिला की आंख में कोई चीज चलती हुई दिखाई दी। ये देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए, किसी इंसान की आंख में मधुमक्खियां मिलना, ये उनके लिए पहला मामला था और काफी चौंका देने वाला भी था।

रिपोट्र्स के मुताबिक डॉक्टर को महिला की आंख के अंदर 3 मिलीमीटर की मधुमक्खी दिखाई दी। डॉक्टर्स की टीम ने माइक्रोस्कोप की मदद से जिंदा मधुमक्खियों को एक-एक कर बाहर निकाला। ये मधुमक्खियां महिला की आंख के सॉकिट (आंख का गड्ढा) में मौजूद थीं। 

महिला का फॉयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी आंख से जिंदा मधुमक्खी निकाल दी गई हैं। आपको बता दें कि मधुमक्खियों के आंखों में रहने का ये दुनिया का पहला मामला है। जिसे सुनने के बाद डॉक्टर तो हैरान हैं ही लोग भी बहुत हैरान हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *