महिलाओं को नहीं पसंद ये सेक्स पोजिशन

सेक्स, कपल्स के बीच रिश्ते का एक अहम आधार है। हालांकि सेक्स यानी यौन संबंधों को लेकर हर महिला और पुरुष की पसंद-नापसंद अलग-अलग होती है। भले ही सेक्स दोनों पार्टनर इंजॉय करते हैं, लेकिन कुछ ऐसी पोजिशन हैं, जिन्हें कई महिलाएं बिल्कुल भी पसंद नहीं करतीं।

​मिशनरी
मिशनरी पोजिशन भले ही कई पुरुषों को पसंद हो, लेकिन महिलाओं की फेवरिट लिस्ट से यह पोजिशन बाहर ही है। इंटरनैशनल पोर्टल आस्कमैन के अनुसार, अगर मेल पार्टनर की बॉडी के ऊपरी हिस्से में इतनी ताकत नहीं है कि वह खुद को होल्ड कर पाए तो इससे उसके फीमेल पार्टनर की एक्साइटमेंट पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा इसमें क्लाइटॉरिस स्टिम्युलेशन भी नहीं होता।

​69
ज्यादातर महिलाओं को यह पोजिशन भी पसंद नहीं होती। पिछले साल हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने कुछ महिलाओं से बात की, जिसमें उन्होंने उन सेक्स पोजिशन के बारे में बताया जिनसे उन्हें सख्त नफरत है। एक महिला ने '69' पोजिशन को खराब बताया और कहा कि उसे यह पोजिशन पसंद नहीं है लेकिन उसके पति इस पोजिशन के बिना सेक्स सेशन को अधूरा मानते हैं।

​स्पूनिंग
आस्कमैन के मुताबिक, चूंकि इस पोजिशन में सही से पेनिट्रेशन नहीं हो पाता इसलिए कई महिलाओं को यह पोजिशन पसंद नहीं होती।

​स्टैंडिंग सेक्स पोजिशन
बहुत सी महिलाओं को स्टैंडिंग सेक्स पोजिशन जरा भी पसंद नहीं। ऑनलाइन डॉक्टर्स की साइट Superdrug Online Doctor के सर्वे में भी यह बात सामने आई थी। सर्वे में 56.8 प्रतिशत महिलाओं और 42.7 प्रतिशत पुरुषों ने यह माना कि यह पोजिशन उनके लिए काफी अनकंफर्टेबल और स्ट्रेस बढ़ाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *