भ्रष्ट अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर एस.आई.टी. बना कर कार्यवाही की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी के अध्यक्ष अनिल दुबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भ्रष्ट अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर एस.आई.टी. बना कर कार्यवाही की मांग की है। इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री बघेल को एक ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने बताया कि राज्य निर्माण के बाद 18 वर्षों में अधिकारीगण भ्रष्टाचार करके लाखों-करोड़ों के आसामी बने हैं, उनकी एस.आई.टी. के जरिए जांच कराई जाए। पार्टी के अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा है कि छत्तीसगढि?ा मुख्यमंत्री होने के नाते वे उक्त मांग पर त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा करते हैं। उन्होंने ज्ञापन माध्यम से बताया कि पिछले 18 वर्षों में नौकरषाहों द्वारा छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ रूपए का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। उस पर अनेक बार छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी और कांग्रेस सहित अन्य छत्तीसगढ़ हितैषियों ने मुद्दा भी उठाया है। इस बारे में वर्तमान मंत्री मोहम्मद अकबर सहित अनेक कांग्रेस अध्यक्षों ने भी नामजद शिकायतें दर्ज कराई थी, जिसका प्रमाण महालेखाकार भी है। जिसमें नया रायपुर प्रोजेक्ट, पी.एच.ई. विभाग, पी.डब्ल्यू.डी. विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, पंचायत विभाग, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, खनिज विभाग प्रमुख हैं।
दुबे ने बताया कि उन्होंने शपथ पत्र देकर भ्रष्टाचार पर जांच भी कराई थी। जिस पर पी.एच.ई. के तत्कालीन प्रमुख अभियंता आर.एन. गुप्ता द्वारा किया गया सैकड़ों करोड़ का भ्रष्टाचार सही साबित हुआ था। उसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के संरक्षण के चलते प्रकरण को दबा दिया गया था। वहीं आबकारी विभाग के समुद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री के सचिव रहे अमन सिंह, पुलिस विभाग रायपुर के आई.जी. रहे जी.पी. सिंह, सचिव बी.एल. अग्रवाल, नान घोटाला के हीरो अनिल टुटेजा समेत सैकड़ों अफसरों ने लाखों-करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार किया है। इन भ्रष्टाचारियों की सम्पत्ति की जांच कराई जाए। उक्त सभी भ्रष्टाचारियों के लिए एस.आई.टी. का गठन कर विधिवत जांच कराकर छत्तीसगढ़ के हित में इन सभी से वसूली की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *