भोपाल लोकसभा सीट: शुरुआती रुझानों में साध्वी प्रज्ञा दिग्विजय सिंह से आगे

भोपाल
इंतजार खत्म हो चुका है और प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। लेकिन सबकी निगाहें प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट भोपाल  पर टिकी हुई है।  यहां भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है।शुरुआती रुझानों में साध्वी प्रज्ञा दिग्विजय सिंह से आगे चल रही है। अभी  डाक मतपत्रों की गणना चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि देर शाम नतीजों की तस्वीर साफ हो सकती है।

दरअसल, साध्वी दिग्विजय से करीब दस हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है। वही प्रज्ञा करीब 8 विधानसभा सीटों पर आगे  हैं ।भोपाल के पुरानी जेल में बने मतगणना स्थल पर सभी दलों ने नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है।नतीजों से पहले साध्वी प्रज्ञा ने आज सुबह गुरुवार को अपना मौन और तपस्या खत्म की और अपने आवास पर भगवान सूर्य की पूजा की। साध्वी तीन दिन से मौन व्रत पर थी। थोड़ी देर में वे मतगणना स्थल पर पहुंचने वाली हैं।  वही मतगणना स्थल पर निकलने से पहले दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कई वर्षों से राजनीति में हूं। मेरे लिए चुनाव जीतना बहुत महत्वपूर्ण हैं। एग्जिट पोल बोगस है। 

भोपाल लोकसभा सीट के जातिगत समीकरण की बात करे तो  यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 5 लाख 30 हजार है। इसके अलावा ब्राम्हण, कायस्थ, आरक्षित वर्ग व क्षत्रिय मतदाताओं की संख्या सात लाख से अधिक है। लेकिन यदि इन्हें अलग-अलग बांटा जाए तो ब्राम्हण 3 लाख 50 हजार, कायस्थ 2 लाख 25 हजार, एससी-एसटी से 2 लाख और क्षत्रिय मतदाताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार है। इस गणित के कारण यहां अल्पसंख्यक मतदाता निर्णायक भूमिका में माना जाता है।

बता दे कि यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है। सालों से इस पर बीजेपी का कब्जा रहा है।  साल 2014 के आम चुनाव में भी यहां बीजेपी प्रत्याशी आलोक संजर को जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को दुगुने से ज्यादा मतों से हराया था। इस बार भी मुकाबला रोचक हो गया है। दिग्विजय और साध्वी के आमने सामने होने से रोचकता बढ़ गई है। देशभर की निगाहें इस सीट पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *