भारत में कल लॉन्च होंगे 55 और 43 इंच के Mi TV Pro और Mi TV 4A Pro

शाओमी इंडिया ने मार्केट में अपने दो नए टीवी उतारने की तैयारी कर ली है, जिसके बाद 55 और 43 इंच के ये टीवी गुरुवार को होने वाले इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे। 55 इंच के Mi TV Pro और 43 इंच के Mi TV 4A Pro को 10 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा एक 65 इंच के टीवी लॉन्च से जुड़े लीक्स भी सामने आए थे, जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वह टीवी बाद में लॉन्च हो सकता है।

Mi TV 4X Pro को Mi TV 4X 55 इंच के टीवी का अपग्रेडेड वेरियंट बताया जा रहा है, जो फिलहाल चीनी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Mi TV 4X 55-इंच में 60Hz रिफ्रेश रेट पैनल 48400×2160 p4K HDR पैनल के साथ दिया गया है। Mi TV 4X प्रो में 8GB नेटिव या फ्लैश स्टोरेज के साथ 2GB रैम दी गई है।

Mi TV 4X प्रो में सुपर नैरो बेजल्स देने का दावा किया गया है जो बेहतर एक्सपीरियंस देता है। टीवी के बाकी मेन फीचर्स में डॉल्बी ऑडियो सपॉर्ट, एआई-ओरिएंटेड वॉयस रिकॉग्निशन और दो 8W स्पीकर शामिल हैं। इस टीवी के अलावा एक 60 इंच से ज्यादा बड़ी स्क्रीन का टीवी भी अवेटेड है, जिसके लॉन्च से जुड़े कयास लगाए जा रहे हैं।

दूसरा मॉडल Mi TV 4A Pro 43-इंच, Mi TV 4A 43-इंच मॉडल का अपडेटेड वेरियंट है जो भारतीय बाजार में उपवब्ध है। इसका डिस्प्ले 1920×1080 फुल एचडी पैनल है जिसमें 60MHz रिफ्रेश रेट के साथ वाइड-व्यूइंग ऐंगल दिया गया है। नए मॉडल में एचडीआर सपॉर्ट भी हो सकता है, जो Mi TV 4A प्रो 49-इंच मॉडल में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *