भाजपा ने आज मेरा पारिवार-भाजपा परिवार की शुरुआत की, शेयर की सेल्फी

भोपाल
लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करने के लिए भाजपा ने आज मेरा पारिवार-भाजपा परिवार की शुरुआत की। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश में भाजपा दो करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।  इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, विधायकों ने आज सुबह सेल्फी लेकर ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप पर फोटो शेयर की हैं।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक पार्टी के कार्यकर्ता 12 फरवरी से 2 मार्च तक ग्राम केन्द्र, नगर केन्द्र से लेकर बूथ स्तर पर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलाएंगे। अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने प्रदेश के कार्यकर्तार्ओं से इसमें उत्साह से भागीदारी करने को कहा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रभारी  रामेश्वर शर्मा बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद में अपने निवास पर झंडा लगाकर इसकी शुरुआत की। 13 फरवरी को सभी जिला कार्यसमिति सदस्य, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं 14 फरवरी को प्रदेश के सभी मंडल के कार्यसमिति सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्य अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे और अपनी सेल्फी लेकर वाट्सएप्प एवं फेसबुक पर शेयर भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *