ब्राजील: बेलेम शहर के बार में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत

रियो डि जनेरो 
उत्तरी ब्राजील के एक बार में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्राजील के बेलेम शहर में यह घटना हुई।  

उत्तरी पैरा स्टेट के नागरिक सुरक्षा विभाग के मुताबिक, बेलेम शहर के एक बार में हुए इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। हमलावर मौके से फरार हो गए लेकिन न्यूज वेबसाइट जी1 के मुताबिक, पुलिस ने 1 हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जो घायल है। 

घायल लोगों में 6 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। जी1 वेबसाइट के अनुसार, सात हमलावरों ने गोलीबारी की जो मोटरसाइकल और 3 कारों से बार में पहुंचे थे। हमले के बाद सभी फरार हो गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *