बीजेपी को जल्द मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष, संगठन चुनाव की तारीख तय

भोपाल

मध्यप्रदेश बीजेपी को जल्द ही नया प्रदेशाध्यक्ष मिलने वाला है। इसके लिए बीजेपी संगठन चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कराने का कार्यक्रम तय हुआ है। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके साथ ही 11 से 30 सितंबर के बीच बूथ अध्यक्ष का चुनाव होना है।बता दे कि फिलहाल बीजेपी सदस्यता अभियान में व्यस्त है, अनुच्छेद 370 के बाद से बीजेपी से तेजी से लोग जुड़ रहे हैं, अभियान के खत्म होते ही बीजेपी चुनावों की तैयारियों में जुटेगी।

दरअसल, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव 15 दिसंबर के पहले कराने का कार्यक्रम जारी हो गया है।  पार्टी के केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी ने जो चुनाव कार्यक्रम जारी किया है, उसके अनुसार 11 सितंबर से बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति सदस्यों के चुनाव शुरू हो जाएंगे। 11 से 31 अक्टूबर के बीच बीजेपी के मंडल समितियों के चुनाव होना है। 11 से 30 नवंबर के बीच जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश परिषद के सदस्यों व पदाधिकारियों के लिए 1 से 15 दिसंबर के बीच चुनाव होगा।

मध्यप्रदेश भाजपा के निर्वाचन अधिकारी हेमंत खंडेलवाल और सह निर्वाचन अधिकारी विजेश लूणावत ने बताया कि 11 से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति सदस्य चुने जाएंगे। 11 से 31 अक्टूबर के बीच मंडल अध्यक्ष और मंडल स्तर पर समितियों का गठन होगा। 11 से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्षों और प्रदेश परिषद सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा। इसके बाद 1 से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के संदर्भ में पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को पत्र भेज दिया है। चार चरणों में बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के होने वाले चुनाव कार्यक्रम पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए गए हैं। हर चरण के बीच 10 दिन का अंतराल शिकायतों के निवारण और अगले चरण की तैयारी के लिए रखा गया है।

31 दिसंबर से पहले पार्टी को मिल जाएगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष -नड्डा

 भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के संगठन के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि सितंबर में देशभर के 8 लाख बूथ पर चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद अक्टूबर में मंडल स्तर पर प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। नवंबर में जिलास्तर पर चुनाव होंगे। 15 दिसंबर तक सभी राज्यों में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद भाजपा को 31 दिसंबर से पहले नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *