बदले मौसम के तेवर, बूंदाबांदी के आसार

भोपाल
हिमालय की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी का असर अब शहर में भी दिखने लगा है। आज   सुबह जब लोग जागे तो शहर घने कोहरे के आगोश में था। सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक विजीबिलीटी(द्श्यता)महज 100मीटर थी। वाहन चालकों को हैडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। 

सुबह 7:30 बजे द्श्यता बढ़कर 300 मीटर त क हुई। धुंध भरी सुबह में सर्द हवाओं से वातावरण में सिहरन महसूस हुई। अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में बादल छाये रहेंगे और शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। आज सुबह शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। 

वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मप्र पर 1.5 किमी. की ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण प्रदेश में कई स्थानों पर बरसात हुई है। हवा का रुख उत्तर-पूर्वी बना रहने से आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहने के बाद भी वातावरण में ठंडक बनी हुई है। बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट हो रही है।

दक्षिण-पश्चिमी मप्र पर बने सिस्टम के कारण  अगले 24 घंटों में राजधानी संिहत प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है। बादलों के छंटने के बाद  एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *