फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक का 86 वर्ष की आयु में निधन

पैरिस
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके परिवार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वह 1995 से 2007 तक राष्ट्र प्रमुख रहे थे। वह मध्यमार्गी- दक्षिणपंथी राजनेता थे। शिराक के दामाद फ्रेडरिक सलात-बारौक्स ने एएफपी को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति शिराक ने आज सुबह अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली।

शिराक दो बार फ्रांस के राष्ट्रपति बने थे। शिराक फ्रांस के प्रधानमंत्री भी रहे हैं। उन्होंने फ्रांस में राष्ट्रपति का कार्यकाल सात साल से घटाकर पांच साल कर दिया था। वह 18 साल तक पैरिस के मेयर भी रहे। उनके पास प्रशासन का लंबा अनुभव था।

शिराक कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों में भी घिरे रहे बावजूद इसके उन्हें दोबारा राष्ट्रपति चुना गया। उनका उपनाम 'कमेलियन बोनापार्ट' था जिसका अर्थ गिरगिट होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *