प्रेमी जोड़े ने उठाया दिल दहला देने वाला क़दम, कुए में लगा दी छलांग

राजगढ़
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ब्यावरा शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी जोड़े ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ब्यावरा के अस्पताल में  भिजवा दिया है| बताया जा रहा है कि दोनों मृतक अलग अलग समुदाय के है| मृतक लड़की 17 वर्षीय नाबालिग है ओर मृतक लड़के का नाम सद्दाम अंसारी है| सद्दाम ब्यावरा के मोमन मोहल्ले में रहता था।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को दोपहर करीब एक बजे ब्यावरा शहर के मेला ग्राउंड के समीप बने सरकारी कुएं पर प्रेमी-प्रेमिका बैठे हुए थे| तभी अचानक दोनों एक साथ कुएं में कूद गए| आस पास के लोगो को जैसे ही इसकी सूचना मिली देखते ही देखते कुएं के समीप लोगो की भीड़ लग गई ओर ब्यावरा में हड़कंप मच गया| इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई । कुएं मे डूबने ने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई| आस पास के लोगो की मदद से रस्सी से कुएं में उतर कर दोनो के शवो को निकाला | 

बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका ब्यावरा शहर के ही रहने वाले थे| दोनो मृतक में एक 17 वर्षीय नाबालिग है, वही मृतक लड़के का नाम सद्दाम अंसारी है ओर सद्दाम ब्यावरा के मोमन मोहल्ले के रहने वाला है | दोनो ने खुदखुशी क्यो की है इस बात का अभी पता नही चल सका है, ब्यावरा पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को जांच के बाद ब्यावरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *