प्रेंग्नेंट है अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर कहा थैंक्यू

मुंबई
बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों साउथ अफ्रीकन मॉडल ऐक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल किया था। अब उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। दरअसल, अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की जिंदगी में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। मंगलवार को ही अर्जुन ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में गैब्रिएला बेबी बंप के साथ नजर आई हैं। अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए आने वाले नन्हें मेहमान के लिए गैब्रिएला डेमेट्रिएडस को धन्यवाद भी किया है। उन्होंने तस्वीर की कैप्शन में लिखा-'तुम्हारे पास होने और सब कुछ फिर से शुरू करने, साथ ही इस बच्चे के लिए धन्यवाद।' वहीं अर्जुन रामपाल के फैंस भी कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन ने बीते साल अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने का फैसला किया था। अर्जुन ने मेहर से साल 1998 में शादी की थी। शादी के 20 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां माहिका और मायरा हैं हालांकि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *