प्रियदर्शनी ने महिलाओ से की वन-टू-वन चर्चा, कहा- लोस चुनाव में महिलाओं की भूमिका अग्रणी

शिवपुरी
जम्मू के पुलवामा में हुई आतंकी घटना को लेकर एक ओर जहां पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभाऐं हो रही है वहीं इस घटना के विरोध में आज सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना-शिवपुरी प्रवास पर आई सांसद सिंधिया की धर्मपत्नि श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने भी जम्मू की इस आतंकी घटना में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए किसी भी प्रकार के स्वागत सत्कार में माला को ग्रहण नहीं किया बल्कि वह पूरे शिवपुरी विधानसभा के उत्तर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा व दक्षिण शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र  द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेने जरूर पहुंची और महिलाओं के बीच अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। 

बताया गया हैकि इस दौरान महिला सम्मेलन को लेकर श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने एक ओर जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात मंच से कही गई तो वहीं एक-एक कर महिलाओं से उनका परिचय और उनकी प्रतिभा व कांग्रेस पार्टी में मौजूद पद को लेकर जानकारी एकत्रित जरूर की। यहां उत्तर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा द्वारा स्थानीय शिवम वाटिका में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें शहर की सभी महिला कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का परिचय कराया और महिलाओं को किस प्रकार से राजनीति में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए इसे लेकर उनसे अनौपचारिक चर्चा भी की। 

वहीं दूसरा महिला सम्मेलन का आयोजन उत्तर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र द्वारा स्थानीय आदर्श बन्धु उमा विद्यालय परिसर में किया गया। जहां महिलाओं को श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने मंच से संबोधित किया और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान महिलाओं ने भी अपनी कई जिज्ञासाओं को लेकर श्रीमती प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया से चर्चा की और राजनीति में आगे बढ़ने को लेकर आपसी विचार-विमर्श भी किए। 

महिला सम्मेलनों में भाग लेने शिवपुरी पहुंची प्रियदर्शिनी ने आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं से वन-टू-वन चर्चा की और उनकी कुशलक्षेम पूछी साथ ही महिलाओं को लेकर उनके कई सवाल घरेलू व राजनीतिक रूप से रहे जिसमें महिलाओं ने भी अपनी ओर से कई तरह के सवाल-जबाब किए और महिलाओं का परिचय प्राप्त कर उनसे कांग्रेस पार्टी के लिए सशक्त रहने को भी कहा गया ताकि आने वाले समय में लोकसभा चुनावों में महिलाओं की भूमिका अग्रणी रहे। 

इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने भी महिला सम्मेलन में महिलाओं की कांग्रेस पार्टी में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की बात कही। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *