प्रियंका कोरोना वॉरियर महिलाओं को देंगी 1 लाख डॉलर

  कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच सिलेब्स इस बड़ी आपदा से लड़ने के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। बॉलिवुड सिलेब्स अभी तक सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक कर रहे थे, उन्होंने अब राहत कार्यों के लिए डोनेट करना शुरू कर दिया है। इस काम में अब प्रियंका चोपड़ा भी आगे आई हैं।

महिलाओं की सहायता करेंगी प्रियंकाअक्षय कुमार, आलिया भट्ट, सारा अली खान, विकी कौशल, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा सहित कई सिलेब्स PM CARES फंड में पैसे डोनेट कर चुके हैं। वही प्रियंका चोपड़ा इस दौरान महिलाओं के सपोर्ट में आगे आई हैं। जो महिलाएं किसी भी तरह से क्राइसिस से निपटने में लगी हैं प्रियंका उनकी सहायता करेंगी। इसके लिए वह कुल 100000 डॉलर यानी 76,52,000 रुपये खर्च करेंगी।

प्रियंका के बायो में है डिटेल का लिंक
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए यह भी कहा कि अगर कोई ऐसी महिला को जानता हो तो उनके बारे में प्रियंका के इंस्टा बायो में एक लिंक दिया गया है, उसे चेक कर सकते हैं। बता दें कि पीएम केयर फंड सहित प्रियंका पहले ही कई चैरिटीज में डोनेट कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *