प्राची रणवीर को स्वीकार या रिजेक्ट करेगी?

 

कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अभि को लगता है कि रणवीर रिया के लिए सही लड़का है। वह पूरब को इसके बारे में बताता है। पूरब यह पता लगाना चाहता है कि क्या रणवीर के दिल में भी रिया के लिए कुछ है। अभि रणवीर और रिया से इस बारे में बात करने का फैसला करता है।

इधर प्राची और रणवीर को लेकर रिया अपनी दोस्त डिम्पी से बात कर रही होती है। डिम्पी का कहना है कि प्राची से कहना चाहिए कि वह रणवीर से अलग हो जाए। वहीं रिया का मानना है कि पहले रणवीर से बात करनी चाहिए।

वहीं रणवीर एक रेस्तरां में है और नशे में धुत है। रणवीर के साथ आर्यन भी है। वह घर ले जाने के लिए ड्राइवर को बुलाता है। इस बीच रणवीर आर्यन को समझाता है कि मुझे इसी रात प्राची को प्रपोज करना है।

कुमकुम भाग्य के अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि आलिया रिया से पूछती है क्या हुआ। बाद में पता चलता है कि रिया किसी के प्यार में है। रिया आलिया से बताती है कि वह रणवीर के प्यार में है। अभि यह बात सुनकर खुश हो जाता है, लेकिन रिया रो रही है।

वहीं दूसरी ओर हम देखेंगे कि रणवीर कार से उतरता है और यह फैसला करता है कि वह प्राची को प्रपोज करेगा। क्या प्राची रणवीर को स्वीकार करेगी या फिर रिजेक्ट करेगी? जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *