प्रदेश में द्रोणिका का बड़ा असर, ठंडी हवाओं के साथ बारिश के आसार

रायपुर
दक्षिणी उत्तर प्रदेश से तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई। इसका असर 25 और 26 जनवरी को बारिश के रूप में दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका ज्यादा उत्तरी छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में अन्य संभागों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की अति संभावना है। इधर, बुधवार को छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा।
 
राजधानी के दिन तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है, जबकि रात के तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम 30.0 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सरगुजा संभाग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई तथा शेष संभागों में मामूली परिवर्तन हुए है। दुर्ग संभाग में सामान्य से कम, बस्तर संभाग में समाान्य, बिलासपुर और रायपुर संभाग में सामान्य से अधिक तथा सरगुजा संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक रहे। गुरुवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह हल्का कुहासा रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 30.0 – 16.3

माना एयरपोर्ट- 30.2- 16.1
बिलासपुर- 29.5- 14.0

पेंड्रारोड- 27.6- 13.9
अंबिकापुर- 27.- 12.8

जगदलपुर- 31.3- 11.3
दुर्ग – 29.4- 13.0

राजनांदगांव- 29.8- 10.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *