प्रदेशाध्यक्ष समेत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

भोपाल
आम आदमी पार्टी की मप्र इकाई में पदाधिकारियों की आपसी गुटबाजी की वजह से ज्यादातर पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे दे दिए हैं। रविवार को राजधानी में गांधी भवन में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। दिल्ली के बाद मध्य प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने के लिए हर चुनाव में प्रयास करने वाली आम आदमी पार्टी को चुनाव में तो सफलता नहीं मिली, बल्कि पार्टी की अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आ गई है| आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष और संयोजक आलोक अग्रवाल ने पूरी कार्यकारिणी के साथ रविवार को इस्तीफा दे दिया| आलोक अग्रवाल ने दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी गोपाल राय पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है|

 पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की कल यहां इस संबंध में एक बैठक हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय पर पार्टी के प्रदेश संगठन को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया गया। बैठक में चर्चा उपरांत इस कार्रवाई के विरोध में आप की राज्य कार्यकारिणी के लगभग सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को एक पत्र लिखकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, प्रदेश संगठन सचिव भोपाल ज़ोन प्रभारी अमित भटनागर, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल, संगठन सचिव–इंदौर ज़ोन प्रभारी युवराज सिंह, संगठन सचिव–बुंदेलखंड ज़ोन प्रभारी इन्द्र विक्रम सिंह, संगठन सचिव-उज्जैन ज़ोन प्रभारी इफ्तिखार अहमद खान, संगठन सचिव-ग्वालियर ज़ोन प्रभारी सोमिल शर्मा, प्रदेश सचिव जीतेन्द्र चौरसिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश डीकोस्टा शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश संगठन मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *