प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हुआ नगर कीर्तन

छिंदवाड़ा -प्रकाश पर्व  के उपलक्ष्य में  गुरू सिंघ सभा छिंदवाड़ा  ने शहर के  मुख्य मार्गों  से होते  हुये नगर कीर्तन निकाला

छिंदवाड़ा में  सिख समुदाय द्वारा  प्रकाश  पर्व  के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रमों  का आयोजन  किया  जा रहा है पिछले दस  दिनों से अलसुबह  प्रभात फेरी का आयोजन किया  जा  रहा था . आज गुरुसिंघ सभा द्वारा आज  दोपहर  नगर  कीर्तन  किया  गया  यह कीर्तन गुरूद्वारे से  होते  हुये  बस  स्टेण्ड,  मोहननगर, शनिचरा बाजार सहित  शहर के मुख्यमार्गो से  होते  हुये वापिस स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंची इस नगर कीर्तन में अच्छी  खासी  संख्या में लोग सडक पर नंगे पैर से  भृमण करते दिखे इस  नगर कीर्तन में पंच  प्यारे और  गुरूग्रन्थ साहिब दर्शन किया  और  स्थानीय लोगो ने  नगर कीर्तन का  जगह  जगह स्वागत किया  और भंडारा भी  किया  गया

प्रकाश पर्व  हर्षउल्लास के  साथ  मनाया जायेगा साथ ही  तेरह  जनवरी को गुरूद्वारे में एवम ग्यारह जनवरी को  गुरु का  अटूट लंगर इंदिरा तिराहा में किया जाएगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *