पुलिस की रेकी करने पहुंची महिला नक्सली दंतेवाड़ा से गिरफ्तार
दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार करने का दावा किया है. गीदम बाजार से महिला नक्सली को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस कर रही है. पुलिस के मुताबिक महिला नक्सली रेकी करने आई थी. गीदम थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है.
पुलिस ने गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम फुलमति वेको बताया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से महिला नक्सली के आने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस गीदम बाजार पहुची. पुलिस को देख महिला नक्सली भागने लगी. इसी दौरान पुलिस ने महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक नक्सली शहर के बीचों- बीच बड़ी घटना के फिराक में थे जिसे पुलिस ने विफल कर दिया. बताया जा रहा है कि नक्सली कमांडर रमेश और संतोष के कहने पर महिला नक्सली पुलिस की रेकी करने पहुंची थी.