पुलिस अपराधों को नियंत्रण करने में सक्षम- डीजीपी विजय कुमार सिंह

इंदौर
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विजय कुमार सिंह ने कहा कि मौजूदा बल और संसाधन के साथ पुलिस अपराधों पर नियंत्रण पाने में सक्षम है। सिंह आज डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जिले पुलिस मुख्यालय पर जिले के पुलिस अधिकारियो की बैठक लेने पहुँचे थे। बैठक के बाद पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर कहा कि पुलिस बल की कमी को बढ़ते अपराधों से जोड़कर नहीं देखना चाहिये। उन्होंने कहा कि मानता हुं कि पुलिस बल की कमी है। जिसे दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया चलती रहती है। उन्होंने कहा कि प्रेस के सहयोग से पुलिस बेहतर कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि आज यहां आगामी लोकसभा चुनाव और त्यौहारो के संबंध में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की गयी है। जिसमे आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये है। उन्होंने बताया कि बैठक में इंदौर में यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिकों के साथ पुलिस का अच्छा व्यव्हार जैसे विषयों पर चर्चा की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *